अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में घायल का उपचार कराने आए मरीज के भाई ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
घायल देवेंद्र के भाई रजत ने बताया कि अस्पताल कर्मचारियों ने उपचार सही तरीके से नहीं किया। इतना ही नहीं मरीज की संभाल के लिए भी रात को कोई कर्मचारी नहीं था। अब वे इस मामले को लेकर पीएमओ को शिकायत देंगे। गौरतलब है कि बीते सोमवार रात करीब 10.30 बजे वशिष्ठ नगर ट्यूबवेल के पास रहने वाले देवेंद्र तेज रफ्तार वैगन-आर ने पीछे से टक्कर मारी टक्कर मार दी। देवेंद्र दोस्त की शादी में शरीक होने जा रहा था।
टक्कर के कारण उसकी टांग टूट जब उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा तो अस्पताल कर्मियों ने खानापूर्ति करते हुए दर्द का टीका लगाया और पट्टी कर दी। जबकि देवेंद्र ने की टांग की हड्डी बुरी तरह टूट चुकी थी। देवेंद्र के भाई रजत ने बताया कि उपचार के लिए अस्पताल कर्मी उसके चक्कर कटवाते रहे। रात के समय कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। जब वह अपने भाई को लेकर जाने लगे तो अस्पताल कर्मियों ने लिखवाने के बाद ही उन्हें जाने दिया।
रजत ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से मरीज को ले जाने के संबंध में लिखने के साथ- साथ स्टाफ न होने के बारे में भी लिखा और भाई को लेकर एमएमयू सद्दोपुर लेकर पहुंचे। इस बारे में सिविल अस्पताल की पीएमओ डॉक्टर रेनू ने बताया कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलती है तो उचित कार्यवाही की जाएगी ।