फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटोनमेंट बोर्ड की सड़कों का 47.33 लाख से होगा कायाकल्प

Sat, 28 Mar 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र की प्रमुख सड़कों में से एक, पटेल पार्क रोड का कायाकल्प होगा। इसी प्रकार स्टाफ रोड से पार्क रोड (जेएलएन मार्ग) तक के हिस्से के सुदृढ़ीकरण और री-कार्पेटिंग (नवनिर्माण) किया जाएगा। बोर्ड ने इन सड़कों को दुरुस्त करने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस परियोजना पर करीब 47.33 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

छह फर्मों ने लगाई थी बोली : पटेल पार्क रोड के नवीनीकरण के लिए कुल 6 निर्माण कंपनियों ने अपनी निविदाएं पेश की थीं। कार्यालय में खोली गई तकनीकी और वित्तीय बोलियों के बाद, आरडी बिल्डर्स ने सबसे कम बोली लगाकर इस काम को अपने नाम किया। आरडी बिल्डर्स ने सबसे कम 47, 33,176 रुपये की बोली लगाई थी। इसी प्रकार दूसरे नंबर पर हाई टेक बिल्डर्स ने 47,38,253 रुपये, जय टी के इंफ्रा ने 47,44,122 रुपये और बल सिंह एंड संस ने 47,60,994 रुपये की बोली लगाई थी।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस सड़क के निर्माण के लिए अनुमानित लागत 49.62 लाख रुपये तय की गई थी, जबकि स्वीकृत टेंडर इससे करीब 2.29 लाख रुपये कम पर छूटा है। कमेटी ने प्रस्ताव के तहत आरडी बिल्डर्स के नाम पर मुहर लगा दी है। इस परियोजना का खर्च बजट यूएलबीएफ हेड से वहन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें