फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशा मुक्ति केंद्र का निर्माण करेगा कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला

Sun, 28 Sep 2025 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। युवाओं को नशे की लत से दूर करने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला भी नई पहल शुरू करने जा रहा है, इसके लिए कैंटोनमेंट बोर्ड ने नशा मुक्ति केंद्र खोलने का फैसला किया है। यह नशा मुक्ति केंद्र तोपखाना परेड में खोला जाएगा। इस पर लगभग 49 लाख रुपये खर्च होंगे। नई इमारत के निर्माण के लिए रुपरेखा तैयार कर ली गई है और कार्य शुरू कराने के लिए कैंट बोर्ड ने निविदा जारी कर दी है ताकि दस्तावेजों के आधार पर ठेकेदार का चयन करके उसे काम सौंपा जा सके।

रक्षा संपदा विभाग के निर्देश
रक्षा संपदा विभाग द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्याें में सहयोग दिया जाता है ताकि बच्चों सहित युवाओं को भी आगे आकर प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, इसलिए लगातार नशे की चपेट में आ रहे युवाओं का जीवन सुधारने और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारियों को भी सामाजिक तौर पर आगे आने का निर्देश दिया गया है ताकि नशे के कारण भटक चुके युवाओं को नया जीवन प्रदान किया जा सके। इस पहल के तहत ही कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला ने इस प्रस्ताव को तैयार किया है ताकि लगातार बढ़ रही इस समस्या का निदान किया जा सके।
विज्ञापन


जिले की तर्ज पर मिलेंगी सुविधाएं
जिले में खुले नशा मुक्ति केंद्रों की तर्ज पर ही कैंटोनमेंट बोर्ड के नशा मुक्ति केंद्र में भी युवाओं को वो सभी सुविधाएं मिलेंगी जोकि नियमानुसार उपलब्ध कराई जाती हैं, इसमें युवाओं को उपचार के अलावा खाने और रहने की भी सुविधा मिलेगी। कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से इस सुविधा के तहत प्रशिक्षित स्टाफ को तैनात किया जाएगा जोकि युवाओं को संभालने और उनकी देखभाल करने में सक्षम होंगे ताकि किसी भी युवा को कोई परेशानी न हो।

प्रशासन का रहेगा योगदान
नशा मुक्ति केंद्र में युवाओं को नशे से दूर रहने का उपचार तो दिया ही जाएगा, इसके अलावा उन्हें योग से भी इस लत से छुटकारा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। इस कार्य में भी माहिर प्रशिक्षकों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा युवाओं के मनोरंजन के लिए समय-समय पर अभियान चलाया जाएगा और उन्हें ज्ञान दिया जाएगा कि वह नशे की लत को छोड़कर पुन: समाज की मुख्य धारा का हिस्सा बनकर सामाजिक कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन


तोपखाना परेड में नशा मुक्ति केंद्र खोलने की योजना है ताकि समाज की मुख्य धारा से भटके युवाओं का उपचार किया जा सके और उन्हें वापस समाज के साथ जोड़ा जा सके। इस सुविधा के तहत तोपखाना परेड में एक नई इमारत के निर्माण की योजना है।
- राहुल आनंद शर्मा, सीईओ, कैंटोनमेंट बोर्ड, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें