फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंटर चालक ने हाईवे पर लगाए ब्रेक, तीन कारें टकराईं

Fri, 23 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नेशनल हाईवे अंबाला दिल्ली पर गुरुवार दोपहर एक कैंटर चालक की लापरवाही के कारण तीन कारें आपस में टकरा गईं। कैंटर चालक द्वारा अचानक ब्रेक मारे जाने के कारण पीछे आ रही गाड़ियां एक के बाद एक आपस में भिड़ गईं।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन तीन कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर कार चालकों व कैंटर चालक के बीच जमकर हंगामा हुआ। सूचना पाकर पड़ाव थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हुए यातायात को दुरुस्त करवाया। चारों वाहनों को थाने में ले जाकर मामले को शांत करवाया। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने बताया कि कैंटर ने ब्रेक लगाई थी। पीछे आ रहे वाहनों ने उचित दूरी नहीं बना रखी थी जिस कारण यह हादसा हो गया है। डीडीआर काटने के बाद कार मालिकों को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें