फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंसर मरीजों को पेंशन के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जिला अंबाला में कैंसर के मरीजों को मिलने वाली पेंशन अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 37 मरीजों की फाइल कार्यालय पहुंचा दी गई है। लेकिन उनमें से अभी सिर्फ दो या चार मरीजों की फाइल की अप्रूव हुई है। समाज कल्याण विभाग का कहना है कि जिन फाइलों को सीएमओ की तरफ से मान्यता दी गई है।
विज्ञापन

उन फाइलों को मंजूर कर लिया गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से उन्हें फार्म की कॉपी नहीं मिली है। इसके आधार पर ही दस्तावेजों को जांचा जाएगा। जिन मरीजों की फाइलें रह गई है उन्हें भी जल्द ही मंंजूर कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि दो वर्ष पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैंसर के तीसरी और चौथी स्टेज के मरीजों के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह पेंशन देने की घोषणा कि थी। अब जाकर सरकार की ओर से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
तीसरी और चौथी स्टेज वालों को मिलेगी पेंशन
तीसरी व चौथी स्टेज के मरीजों को पहले किसी सरकारी संस्थान से एक प्रमाण पत्र बनवाना होगा। जिसमें उनकी कैंसर की स्टेज का जिक्र किया हो। रक्त कैंसर व ब्रेन ट्यूमर वाले मरीजों को प्रमाण पत्र नहीं देना होगा। उन्हें सिर्फ अपनी बोन मैरो रिपोर्ट देनी होगी। जिसके आधार पर उन्हें पेंशन दी जाएगी। मरीज को सीएमओ कार्यालय में जाकर अपने सारे कागजात जमा करवाने होंगे। इसके बाद प्रमाणित होने पर उनकी फाइल जिला समाज कल्याण को भेजी जा रही है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग से आई फाइलों को अप्रूव किया जा रहा है। इसके साथ ही विभाग ने पेंशन फार्म की हार्ड काॅपी के लिए भी लिखा है। जिससे फाइलों का सत्यापन किया जा सके। एक माह के बाद ही मरीजों को पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

सुरजीत कौर, जिला समाज कल्याण अधिकारी, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें