फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय रहते जांच से बच सकता है कैंसर : डॉ. पूजा

विज्ञापन
अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल की ओपीडी में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद कैंसर रोग विशेषज्ञ  - फोटो : एआरटीओ कार्यालय में पीटीओ के सामने हंगामा करते किसान।
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल की ओपीडी में विश्व कैंसर दिवस पर मंगलवार को जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. रेणु बेरी पजनी मुख्य रूप से शामिल रही व मंच संचालन डॉक्टर चित्रा शर्मा ने किया। डॉ. पूजा शर्मा ने महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि महिलाओं में होने वाले ब्रेस्ट कैंसर की अगर समय रहते जांच हो जाएं तो इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन

ब्रेस्ट में अगर किसी भी तरह की कोई गांठ महसूस हो या फिर ब्रेस्ट में मवाद निकले तो उसको हल्के में न ले, उसकी तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। अन्य कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. रोशनी व्यास, डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. गौरव शर्मा ने अस्पताल में आए हुए मरीजों को कैंसर के लक्षण और बचाव के तरीकों से भी अवगत करवाया।
पीएमओ डॉक्टर रेणु बेरी पजनी ने बताया कि हर साल दुनिया भर में 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मानने का उद्देश्य लोगो में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इस बीमारी से लड़ने के लिए वैश्विक स्तर पर प्रयासों को मजबूत करना है। करोड़ों की लागत से बना अंबाला छावनी का अटल कैंसर केयर सेंटर केंद्र मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस सेंटर में अंबाला के अलावा अन्य राज्यों से भी कैंसर के मरीज अपना निशुल्क इलाज करवा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्चेदानी में गांठ होने पर हिचकिचाएं नहीं : डॉ. रोशनी

डॉ. रोशनी व्यास ने बच्चेदानी के कैंसर को लेकर महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अक्सर जब महिलाओं की बच्चेदानी में किसी तरह की कोई गांठ होती है तो वह उसके बारे में किसी को बताने से हिचकिचाते नहीं, बल्कि जल्द से जल्द डॉक्टर से मिलकर अपना इलाज करवाए। इस मौके पर डॉ. शीलकांत पजनी, डॉ. विनय, एनसीडी नर्सिंग ऑफिसर रीना, एसआई जतिन व अन्य स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें