(अंबाला) बराड़ा। श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ में हर वर्ष 31 जुलाई को होने वाला सालाना धार्मिक समागम इस वर्ष भी नहीं होगा। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन के उपाध्यक्ष संत मनदीप दास ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते यह फैसला लिया गया है। पिछले वर्ष भी कोरोना के कारण इस समागम को रद्द कर दिया गया था। संत मनदीप दास ने बताया कि डेरा सचखंड बल्ला के गद्दीनशीन 108 संत निरंजन दास महाराज के आदेशानुसार इस समागम को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने संगत से आग्रह किया है कि वह श्री गुरु रविदास धर्म स्थान सिरसगढ़ में न आकर अपने घर पर रहकर गुरु रविदास महाराज की वाणी का जाप करें और सिमरन करें। इस बारे में संत मनदीप दास ने बताया कि ब्रह्मलीन संत रामानंद महाराज को समर्पित इस समागम में हरियाणा के अलावा कई प्रदेशों से भारी संख्या में संगत शामिल होती थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण भीड़ एकत्रित न करने के लिए इस समागम को रद्द किया गया है।