अंबाला सिटी में कार्यक्रम के दौरान मौजूद पूर्व राज्य मंत्री व अन्य। प्रवक्ता
आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किया गया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सिटी के मानव चौक के नजदीक आत्मनिर्भर भारत अभियान रथयात्रा को पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने रवाना किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व अन्य को स्वदेशी अपनाने व बेचने की अपील की। इस मौके पर उनके साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक परव, प्रीती, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा के साथ अन्य मौजूद रहे।
पूर्व राज्यमंत्री ने बताया कि यह अभियान 24 दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत लोगों को स्वदेशी पत्र की कॉपी भी वितरित की जाएगी ताकि स्वदेशी के महत्व के बारे में सबको जानकारी मिल सके। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के मुख्य बाजार में दुकानों पर जाकर व्यापारियों व आमजन से सीधा संवाद करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने व बढ़ावा देने के बारे में अपील की गई।