फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुंडागर्दी पर कैबिनेट मंत्री के कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने बुधवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना। एक शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने एसएचओ को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

दरअसल, शिकायतकर्ता ने बताया कि एक व्यक्ति से 1.80 लाख रुपये कर्ज लिया था और इसमें से उसने 1.50 लाख रुपये वापस भी कर दिए हैं लेकिन गत दिनों रात के समय वो व्यक्ति घर आया और पैसे मांगने लगा। उसने शेष 30 हजार की राशि जल्द देने की बात भी कही। मगर व्यक्ति उसके साथ गालीगलौज करने लगा और उसने मारपीट भी की।
उसका आरोप था कि व्यक्ति ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने यह भी बताया कि आरोपी गुंडा प्रवृति का है। मंत्री अनिल विज ने मामले को लेकर तुरंत एसएचओ पड़ाव को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उधारी का नहीं दिया पैसा
इसी प्रकार डिफेंस कालोनी से आए व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उससे एक व्यक्ति ने 20 हजार रुपये उधार मांगे थे। लेकिन अब वो पैसा वापिस नहीं कर रहा जबकि उसे पैसों की काफी जरूरत थी। कई बार कहने के बावजूद व्यक्ति ने उसे 20 हजार रुपये की राशि अब तक वापस नहीं की। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजोखरा थाना एसएचओ को इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

नहीं मिली जमीन
गांव पंजोखरा साहिब से आए किसान ने जमीनी विवाद में कार्रवाई न होने की शिकायत दी। उसका आरोप था कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद उसे उसके हिस्से की जमीन नहीं मिल रही है, जबकि पुलिस को शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। मंत्री विज ने मामले में पंजोखरा एसएचओ को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी प्रकार गांव उगाड़ा से आए किसान खेत में ट्यूबवेल कनेक्शन लगाने, कच्चा बाजार निवासी बुजुर्ग महिला ने मीटर चैक कराने एवं अन्य शिकायतें आई। सभी पर मंत्री विज ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें