फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीए-11 ने जीता खिताब 21,000 का मिला पुरस्कार

विज्ञापन
अंबाला सिटी के पुलिस मैदान में क्रिकेट मुकाबला चलता हुआ। संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कई दिनों से चल रहे नमो क्रिकेट लीग अंबाला का रविवार को समापन हो गया। खिताबी मुकाबले में सीए-11 ने सुदर्शन-11 को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता सीए-11 को 21,000 रुपये और उपविजेता सुदर्शन-11 को 11,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

करीब 80 टीमों ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लिया। अंतिम दिन सुपर-8 से लेकर फाइनल तक रोमांचक मुकाबले हुए। विजेता सीए-11 अब पंचकूला में होने वाले अगले चरण में खेलेगी। यह अगला चरण 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक आयोजित होगा। लीग अध्यक्ष अनुभव अग्रवाल ने बताया कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है।
उन्होंने यह भी कहा कि अगले साल इस लीग को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है। प्रतियोगिता के दौरान पुलिस इलेवन, सीए-11, सुदर्शन-11 और कलरहेडी जैसी टीमों ने खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रायोजकों ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा शामिल थीं। महिला मोर्चा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रिचा भी उपस्थित रहीं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें