(अंबाला)नारायणगढ़। फसल विविधीकरण योजना 2021 के अंतर्गत मेरी फसल मेरा ब्योरा वेब पोर्टल पर पंजीकरण करवाने की तिथि को सरकार द्वारा बढ़ाकर 31 जुलाई 2021 कर दिया गया है। एसडीएम नीरज ने कहा कि सरकार द्वारा यह योजना कृषि तथा किसान कल्याण विभाग के माध्यम से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य धान के स्थान पर कम पानी में पैदा होने वाली फसलों का बढ़ावा देना है।
कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे इस योजना के बारे में किसानों को जागरूक करने के लिए गांव स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं, जिससे कि किसान इस योजना का लाभ उठा सकें। बता दें कि हरियाणा सरकार द्वारा फसल विविधीकरण स्कीम के अंतर्गत मेरा पानी मेरी विरासत कि स्कीम को लागू किया गया है जिसमें किसानों को मक्का, कपास, तिल, मूंगफली, अरड़ खरीफ दलहन, सब्जियां व फल द्वारा विविधीकरण करने के लिए राज्य के सभी धान क्षेत्र वाले जिले शामिल हैं।