अफीम व चूरापोस्त की तस्करी के मामले में एंटी नारकोटिक सैल अंबाला के पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए करते हुए खरीदार आरोपी मदन लाल निवासी गांव धीन जिला अंबाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
एंटी नारकोटिक सैल अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का काम करता है। सूचना के बाद पर पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे मोहड़ा के पास नाकाबंदी कर दी और नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग करते समय कैंटर को रूकवा कर तलाशी ली तो कैंटर की चालक सीट के पीछे से 300 ग्राम अफीम व 500 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान आरोपी सज्जन सिंह निवासी धर्मपुरा कालोनी राजपुरा जिला पटियाला पंजाब व सोहन उर्फ रिंकू निवासी गांव बब्याल थाना महेशनगर के रूप में हुई। दोनों को अफीम व चूरापोस्त सहित गिरफ्तार कर थाना पड़ाव में मामला दर्ज किया था। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह मादक पदार्थ मदन लाल निवासी गांव धीन जिला अंबाला को बेचने थे।