फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: माता बाला सुंदरी मंदिर में मक्खन वितरित

विज्ञापन
मुलाना में ​स्थित माता बाला सुंदरी मंदिर में औष​धि के रूप में मक्खन लेते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
मुलाना। महामाई माता बाला सुंदरी मंदिर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में माता की दिव्य पिंडी पर चढ़ाए गए 51 किलो मक्खन के लेप को रविवार को श्रद्धालुओं के बीच औषधी के रूप में वितरित किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित हवन में आहुतियां डालने के बाद इस मक्खन को लेने के लिए सुबह से भक्तों का तांता लग गया।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के सचिव अशोक राणा ने बताया कि मंदिर में यह परंपरा 17 वर्षों से जारी है। पहले यहां 31 से 40 किलो मक्खन का प्रयोग कर प्रतिमा बनाई जाती थी, लेकिन भक्तों की बढ़ती आस्था और रोगों से मिल रहे छुटकारे को देखते हुए अब 51 किलो मक्खन का लेप किया गया था। इस दिव्य लेप को तैयार करने में 45 किलो शुद्ध मक्खन और 6 किलो मेवे का इस्तेमाल किया गया था। मान्यता है कि माता की पिंडी पर चढ़ाए गए इस मक्खन को शरीर पर लगाने से पुराने से पुराने चर्म रोग जड़ से समाप्त हो जाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें