फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कारोबारी पिता-पुत्र को हमला कर लूटा

विज्ञापन
अंबाला कैंट के प्रीत नगर के निकट कारोबारी संजीव त्रेहन का गोदाम: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर के प्रीत नगर में मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार नकाबपोश बदमाशों ने कोका कोला के वितरक (डिस्ट्रीब्यूटर) और उसके बेटे की आंखों में मिर्च झोंककर लूटपाट की।
विज्ञापन

रविवार रात को जैसे ही पिता-पुत्र अलग-अलग एक्टिवा पर अपने घर लौटने लगे तो रास्ते में ही बदमाशों ने आगे और पीछे से घेर लिया। चाकू लेकर आए बदमाशों ने पहले तो दोनों की आंखों में लाल मिर्च झोंक दी। जब पिता पुत्र ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में निर्मल विहार निवासी 49 वर्षीय कारोबारी संजीव त्रेहन और उसके बेटे रौनक घायल हो गए। इसके बाद पिता-पुत्र ने किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटने के बाद भागकर जान बचाई। कारोबारी के अनुसार इसके बाद घटनास्थल पर उसकी एक्टिवा से बदमाश करीब तीन से चार लाख रुपये लेकर फरार हो गए। महेश नगर थाना पुलिस ने कारोबारी के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। यह वारदात इलाके के सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज कब्जे में लेने के बाद जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

बदमाशों ने उठाया ब्लैक आउट का फायदा
घायल 19 वर्षीय रौनक त्रेहन ने बताया कि उनका परशुराम मंदिर के निकट ही गोदाम है। पिता कोका कोला के डिस्ट्रीब्यूटर हैं। रात नाै बजे ब्लैक आउट के बीच गोदाम बंद कर लौट रहे थे कि अचानक पहले से घात लगाए बदमाशों ने हमला कर दिया। खून से लथपथ हालत में वह एक एक्टिवा लेकर भागकर सबसे पहले अपने घर निर्मल विहार पहुंचे थे। दूसरी एक्टिवा घटनास्थल पर ही छूट गई। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से वह अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल पहुंचे। जहां पिता संजीव त्रेहन को बाजू में टांके लगाने के बाद चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था मगर उन्होंने पिता को मुलाना के एमएमयू अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया। वहीं रौनक की छाती में चोट लगी थी। घायल संजीव त्रेहन ने बताया कि रोजाना माल की सेल आती है इसलिए रात्रि को बिना गिने ही पैसे थैले में डालकर एक्टिवा की डिग्गी में रख दिए थे। उन्होंने बताया कि करीब तीन से चार लाख रुपये की नकदी होगी।
वर्जन
घायल कारोबारी के बयान दर्ज कर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
इंस्पेक्टर अजीत, थाना प्रभारी महेश नगर।

अंबाला कैंट के प्रीत नगर के निकट कारोबारी संजीव त्रेहन का गोदाम: संवाद

अंबाला कैंट के प्रीत नगर के निकट कारोबारी संजीव त्रेहन का गोदाम: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें