फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जिले के 289 निजी स्कूलों में होगी बसों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिले के निजी स्कूलों में चेकिंग होगी। यह अअभियान शुरू हो गई है। कई स्कूलों में बसों को चेक भी किया है। स्कूलों में यह चेकिंग 28 फरवरी तक पूरी होगी।
विज्ञापन

बीते वर्ष भी निजी स्कूल बसों की चेकिंग आरटीए, पुलिस, शिक्षा, दमकल विभाग की टीम ने की थी। स्कूल बसों में काफी कमियां पाई गई थी और इन कमियों को पूरा करने के निर्देश भी दिए थे। साथ ही चालान भी किए थे। यही नहीं कई स्कूल ऐसे भी थे, जिन्होंने विभागीय निर्देश के बाद भी कमियों को पूरा नहीं किया था। इन बसों का इंपाउंड भी किया गया था। अब फिर विभाग ने बसों की चेकिंग शुरू कर दी है।
जिले की बात करें तो 289 निजी स्कूलों में 1200 से ज्यादा बस हैं। कई स्कूल तो बस नियमानुसार चला रहे हैं, जबकि कई बसों में अभी भी नियम पूरे नहीं है। यहीं नहीं निजी स्कूलों के बाहर निजी वाहन भी विद्यार्थियों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इन निजी वाहनों की चेकिंग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता।
विज्ञापन

वर्जन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत समय-समय स्कूल प्रबंधक व प्रधानाचार्य अपने स्तर पर बसों की चेकिंग कराते हैं, जिससे कि विद्यार्थियों की सुरक्षा में कोई भी कोताही न हो। अभिभावकों से भी अपील है कि अगर सड़क पर चलते किसी स्कूली वाहन में कोई समस्या देखते हैं तो वह स्कूल में जरूर सूचित करें।
प्रशांत मुंजाल, जोनल प्रधान, हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेस।
वर्जन
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत जिले में सभी 289 निजी स्कूल बसों की चेकिंग 28 फरवरी तक होगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीम स्कूलों में बसों की चेकिंग करेगी। बीते वर्ष भी चेकिंग की गई थी। स्कूल बसों में काफी सुधार किए भी गए हैं।
विज्ञापन

सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें