फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गुरुग्राम मार्ग की बस बंद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला डिपो की ओर से गुरुग्राम के लिए संचालित होने वाली बस पिछले एक महीने से बंद पड़ी है, जिससे रोजाना सफर करने वाले नौकरी पेशा और अन्य यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पहले अंबाला छावनी बस अड्डे से इस रूट पर नियमित रूप से एक बस का संचालन किया जाता था, जिससे यात्रियों को गुरुग्राम पहुंचने में काफी सुविधा होती थी। बस सेवा के अचानक बंद हो जाने के कारण यात्रियों को अब छावनी बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। गुरुग्राम जाने के लिए यात्रियों को वैकल्पिक साधनों या अन्य डिपो की बसों का सहारा लेना पड़ रहा है, जो अक्सर भरी हुई होती हैं या उनके समय यात्रियों के अनुकूल नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें