अंबाला। रक्षाबंधन पर शनिवार को बहनों को उनके शहरों तक पहुंचाने के लिए रोडवेज ने अपनी ताकत झौंक दी। इसके बावजूद भीड़ इतनी अधिक हो गई कि प्राइवेट व अन्य राज्यों की बसों के सहारे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। हालात ऐसी थी कि किसी भी डिपो की बस आती तो यात्री उनके पीछे दौड़ लेते थे ताकि जल्द से जल्द उन्हें सीट मिल जाए। बस के गेट से दाखिल होने की जल्दबाजी में भी एक दूसरी सवारियों की आपसी में धक्का मुक्की भी हुई। यही हाल अंबाला सिटी के बस स्टैंड का रहा। हालांकि ट्रेनों में भी भीड़ थी मगर वहां अधिक हाल खराब नहीं दिखे। क्योंकि अधिकांश लोग एक दिन पहले ही अपने गंतव्य को चले गए थे। इस दौरान बस स्टैंड पर रोडवेज जीएम अश्वनी डोगरा खुद भी व्यवस्थाएं संभालते नजर आए।
लंबे रूट की बसें भी आईं फुट
अंबाला कैंट में पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल व उत्तराखंड से भी बसें आती हैं। सवारियों को आस थी कि इन बसों में जगह मिलेगी। मगर हालात ऐसे थे कि यह बसें पहले से ही भरकर आ रहीं थी। ऐसे में कई बसों में परिचालकों ने सवारियों को बैठाया भी नहीं। इस कारण से यात्रियों को बस के इंतजार में घंटों खड़ा होना पड़ा। यही हाल स्थानीय रूटों का था। इसके साथ ही परिवहन निगम की बसों में भी भीड़ दिखा। सरकार ने महिला और बच्चों के लिए यात्रा को निशुल्क किया था, इस कारण भी बहनें रोडवेज बस का इंतजार करती दिखीं। मगर बस आने पर जब सीट नहीं मिली तो उन्हें प्राइवेट बसों से ही कुरुक्षेत्र, पीपली, करनाल, पानीपत जाना पड़ा।
रोडवेज ने सभी 170 बसें लगाईं, लंबे रूट नहीं भेजे
सुबह से ही रोडवेज बस अड्डाें पर यात्रियों की काफी भीड़ थी। ऐसे में अधिकारियों ने रोडवेज की 170 बसों काे लगा दिया। महिलाओं, बच्चों ओर यात्रियों की भीड़ ज्यादा होने के कारण रोडवेज की 170 बसें कम पड़ गई। इसके अलावा कई यात्रियों ने पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी, सीटीयू और हिमाचल रोडवेज की बसों में सफर किया। अन्य डिपो के बस चालक भी मनमर्जी दिखा रहे थे। हिमाचल डिपो की बस बद्दी से आई जिसे वापस बद्दी जाना था। यहां चालक परिचालक ने बस का दरवाजा बंद कर दिया। जब तक बस का दरवाजा नहीं खुला तब तक यात्री वहीं खड़े रहे।
प्राइवेट टैक्सी और ऑटो चालकों ने माैका उठाया फायदा
बसों में जगह न मिलने पर बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के बाहर प्राइवेट टैक्सी चालकों ने यात्रियों का काफी फायदा उठाया। चंडीगढ़ तक जाने के लिए तीन से चार हजार रुपये तक का भुगतान लिया। इससे कम में कोई सवारी ले जाने को तैयार नहीं था। वहीं मौका फायदा उठाते हुए ऑटो चालक भी सक्रिय दिए। कई ऑटो चालक दूर-दूर की सवारियों को अपने ऑटो में भी बैठाकर ले गए।
राजमार्गों पर लगा जाम
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर स्वागत द्वार के पास काफी दूर तक वाहन लंबी लाइनों में रेंगते नजर आए। रैन बसरे के पास भी जाम की स्थिति थी। रेलवे स्टेशन के गेट नंबर दो के बाहर भी जाम रहा। वहीं ब्रह्मकुमारी चौक पर भी जाम दिखाई दिया। जिसे खुलवाने के लिए होमगार्ड के जवान और पुलिस कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई वाहन चालक तो पुलिस कर्मियों से उलझते नजर आए।
इन यात्रियों को हुई परेशानी
मुझे पिपली अपने भाई के घर जाना था। काफी देर बस का इंतजार किया मगर कोई बस ही नहीं मिली। जीतो देवी, यात्री
जब हम शाहाबाद से चले थे तो वहां भी बस नहीं मिली थी। प्राइवेट बस में खड़े होकर आना पड़ा। अब अंबाला कैंट से चंडीगढ़ जाना है तो आधा घंटे तक बस नहीं मिली।-प्रकाशो देवी, शाहाबाद
बेटी दिल्ली से भाई को राखी बांधनी आईं थी। राखी बांधकर बेटी को वापस दिल्ली जाना था। दिल्ली रूट की बस नहीं मिली आधा घंटे बाद हिमाचल डिपो की बस में दिल्ली के लिए बैठाया। ममता, अंबाला कैंट
मुझे भाई को राखी बांधने चंडीगढ़ जाना था। काफी इंतजार किया बस नहीं मिली। रक्षाबंधन पर यूपी और हरियाणा दोनों सरकारों ने महिलाओं के लिए बसें नि:शुल्क की हुई हैं। मगर यहां पर देखने को मिल रहा है कि बसों का संख्या ही कम है। यूपी से हरियाणा आने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
-सोमवती, सहारनपुर
भीड़ के प्रबंधन को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी मौके पर लगाई गई थी। कोशिश की गई है कि किसी प्रकार से यात्रियों को दिक्कत न हो। अचानक से भीड़ बढ़ने से कुछ दिक्कत जरूर आई मगर उसे संभाल लिया गया।अश्वनी डोगरा, जीएम, रोडवेज
अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंची रोडवेज की बस में सवार होती यात्रियों की भीड़। संवाद