फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके गई महिला के घर से जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव रजौली से अपने मायके सोतली गई महिला के घर से चोरों ने ताले तोड़कर जेवर चोरी कर लिए। महिला घर वापस आई तो उसे चोरी के बारे में पता चला। महिला ने मुलाना थाने में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में परविंद्र कौर ने बताया कि वह गांव रजौली की निवासी है। 21 जून को वह घर पर ताला लगाकर अपने मायके सौतली गई थी। करीब 12 दिन बाद जब तीन जुलाई को जब घर पर वापस आई तो देखा कि घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। उसने घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी अलमारी का लॉक टूटा हुआ था और बेड के बॉक्स से कपड़े बाहर निकले हुए थे। महिला के अनुसार, अलमारी मे चार सैट सोने के, चार जोड़ी टॉप्स सोने के व अन्य जेवरात गायब थे। जिसे किसी ने चोरी कर लिये। इस शिकायत के बाद मुलाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामाल दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें