फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल डलवाकर बस चालक पेट्रोल पंप से फरार

Thu, 26 Jun 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। बुधवार को अंबाला-दिल्ली हाइवे पर पेट्रोल पंप के कारिंदे और बस चालक के बीच हुए विवाद में सवारियों को करीब दो घंटे तक परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन


 विवाद डीजल डलवाने को लेकर हुआ, जिसके बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने पीछा करके पकड़ा। बाद में दोनों में समझौता हो गया।

जानकारी के अनुसार वैष्णो देवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं से भरी बस दिल्ली की ओर जा रही थी। अंबाला-दिल्ली हाइवे पर कुष्ठ आश्रम (कुलदीप नगर) के पास एक पेट्रोल पंप पर बस चालक ने डीजल भरवाने के लिए बस रोक ली। इसी दौरान बस चालक ने पंप के कारिंदे से 2800 रुपये का डीजल डालने को कहा।

कुछ ही देर के बाद कारिंदे ने कहा कि 2800 रुपये का डीजल डाल दिया है, जबकि चालक कहने लगा कि डीजल पूरी कीमत का नहीं डाला गया। इसी को लेकर चालक व कारिंदे में बहस हो गई। इसी दौरान बस चालक बस लेकर रफूचक्कर हो गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने भी बस का पीछा कर उसे करीब बारह किलोमीटर दूर रोक लिया और पड़ाव थाने ले आई। पड़ाव थाने के एसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि थाने में पंप मालिक को भी बुला लिया गया। दोनों पक्षों में बहस होती रही, लेकिन बाद में बस चालक ने 2800 रुपये पंप संचालक को दे दिए। इस दौरान बस की सवारियां भी परेशान होती रही। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद बस को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।

संदीप कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें