फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने कार और मैक्सी कैब में टक्कर, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहा। साहा चौक पर सुबह लगभग आठ बजे बस, कार व मैक्सी कैब में टक्कर होने से मैक्सी कैब में सवार छह लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक प्राईवेट बस अंबाला से जगाधरी की ओर तेज गति से जा रही थी। गति तेज होने के कारण बस साहा चौक पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी एक कार और मैक्सी कैब से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैक्सी कैब सड़क पर पलट गई और बस डिवाइडर क्रास कर सड़क के दूसरी ओर खड़ी हो गई। ट्रैफिक कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। साहा पुलिस ने तुरंत घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सवारियां मामूली घायल होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें