फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन दोस्तों की एक साथ जली चिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दिल्ली-अमृतसर हाईवे पर हादसे का शिकार हुए लालकुर्ती निवासी तीन दोस्तों की रविवार को छावनी श्मशान घाट में एक साथ चिताएं जली। शहर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा। तीनों दोस्तों की जलती चिताएं देखकर लालकुर्ती में मातम छा गया। जवान बच्चों की मौत के बाद परिजन खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। श्मशान घाट में लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन

बता दें कि यह हादसा शनिवार देर रात्रि जंडली पुल से 100 मीटर पीछे हुआ था। टेस्ट के सैंपल लेने 21 वर्षीय पंकज के साथ जा रहे 17 वर्षीय वंश व 21 वर्षीय अंकित को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया था। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। तीनों दोस्त खून से लथपथ हाईवे किनारे पड़े हुए थे। उन्हें शहर नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं, तीन युवकों के परिजनों से मिलकर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दुख व्यक्त किया और परिवार को सांत्वना दी। मंत्री विज ने पुलिस को घटना की जांच के निर्देश दिए। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियां जुटाने को कहा। विज तीनों मृतक युवकों के परिजनों को 20-20 हजार रुपये मदद देने की घोषणा की और आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

सोने की तैयारी में था वंश, पंकज के बुलावे पर गया था साथ
वंश की मां रेणू बाला ने बताया कि बेटा दोस्त पंकज व अंकित के साथ घूमने जाता था। उन्होंने बताया कि शनिवार की रात वंश घर पर सोने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान पंकज घर पर आया और उसे 10 से 15 मिनट के लिए बुलाकर ले गया था, तभी हादसे का शिकार हो गया।
अंकित का जालंधर में हुआ था रिश्ता
21 वर्षीय अंकित अपनी नानी के घर लालकुर्ती में रहता था। पिता के देहांत के बाद अपनी नानी व मां का एकमात्र सहारा था। अंकित जीएमएन कॉलेज के पास आर्मी स्टोर में काम करता था। इसके अलावा मृत पंकज भी इसी स्टोर पर काम किया था। नानी सरला ने बताया कि अंकित का रिश्ता जालंधर में तय हुआ था। शादी की तैयारियां चल रही थी और तारीख निर्धारित करनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें