फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बच्चे समेत कोरोना के 32 नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोरोना के रविवार को 32 नए मामले सामने आए। इनमें शहर से 10, चौड़मस्तपुर से आठ, शहजादपुर से सात, बराड़ा से पांच, नारायणगढ़ और कैंट से एक-एक नया संक्रमित है। संक्रमित में एक 12 साल का बच्चा भी शामिल है। राहत की बात यह है कि 29 लोगों ने कोरोना को मात दी है। अब सक्रिय मामलों की संख्या 252 रह गई। सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 98.13 फीसदी है। अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 836153 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के दृष्टिगत जिले में वैक्सीनेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 94 हजार 438 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि 10 लाख 65 हजार 038 लोगों को पहली तो 10 लाख 42 हजार 263 लोगों को कोरोना से बचाव की दोनों डोज दी जा चुकी हैं। निर्धारित मापदंडों के तहत यह कार्य निरंतरता में जारी रहेगा, ताकि सभी लोगों को वैक्सीनेट किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें