फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुलाना में 70 फीट ऊंचे रावण का दहन, आतिशबाजी ने मोहा मन

Fri, 03 Oct 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में 70 फीट का रावण धूं धू कर जलता हुआ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन


मुलाना। माता बाला सुंदरी मंदिर मुलाना के प्रांगण में श्रीकृष्णा ड्रामाटिक क्लब द्वारा दशहरा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व क्लब सदस्यों ने मनमोहक झांकियां निकालीं, जो मुलाना के मुख्य रास्तों से होती हुई मंदिर परिसर तक पहुंचीं। आयोजन जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानन्द तीर्थ के सानिध्य में हुआ, जबकि समाजसेवी नरेन्द्र बिलमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। दहन से पहले हुई भव्य आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। इसके उपरांत रावण दहन किया गया। मौके पर क्लब सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे और उत्सव का आनंद लिया।

मुलाना में 70 फीट का रावण धूं धू कर जलता हुआ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें