फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पीएम शरीफ का जलाया पुतला, झंडा भी फूंका

Mon, 24 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को मानव अधिकार वेलफेयर संगठन की ओर से संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागपाल की अगुवाई में भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान द्वारा जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा दिए जाने का विरोध किया। इस दौरान जम्मू कश्मीर में सेना के जवानों के साथ दुर्व्यवहार पर रोष जताया और पाकिस्तान का झंडा भी फूंका। विभिन्न संस्थाओं ने सिटी में रोष मार्च निकाला और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


अंबाला सिटी गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, नगर ब्राह्मण सभा अंबाला शहर, रिटायर्ड पुलिस सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, एक्स सर्विस मैन आर्मी एसोसिएशन, एक्स ऐयर वॉरियर्स, वूमैन सोशल वेलफेयर सोसायटी, हरियाणा अभिभावक मंच आदि संस्थाएं शामिल हुई। यह रैली शहर के टीबी अस्पताल से शुरू होकर शहर के जगाधरी गेट, शुक्लकुंड रोड, कपड़ा मार्केट, अग्रसेन चौक से होती हुई पालीटेक्निक चौक पर समाप्त हुई।

इस रैली के दौरान सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के इस फैसले पर गहरा रोष व्यक्त किया है। इसी के चलते विभिन्न प्रकार के स्लोगनों से कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा दिए जाने का विरोध जताया गया। पदाधिकारियों ने स्लोगनों पर पाकिस्तान मुर्दाबाद, कुलभूषण जाधव को रिहा करो, मोदी जी हम आपके साथ हैं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज हम तुम्हारे साथ हैं, कुलभूषण जाधव को इंसाफ दिलाया जाए और उसकी फांसी की सजा न दी जाए लिखे पट्टिकाएं ले रखी थीं।
विज्ञापन


सिटी के पालीटेक्निक चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के पुतले व पाकिस्तान के झंडे को आग के हवाले किया गया। इस मौके पर अशोक बब्बर, शशिकांत शर्मा, यशपाल राणा, ओमप्रकाश शर्मा रिटायर्ड डीएसपी, सुर्जन सिंह, कर्नल एच.एस. कौशल, पुरुषोत्तम अनेजा, कैप्टन अमरजीत शर्मा, जेपी मेहता, राजेंद्र कौशिक, राणा राजपाल सिंह, जसमेर सिंह राणा, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें