फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रयासों से मानव संसाधन विकास मंत्री को कराया अवगत

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने लॉकडाउन के दौरान विश्वविद्यालय स्तर पर जारी विद्यार्थी एवं समाज हितैषी कार्यो से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ को अवगत कराया। विडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक‘ हुई इस बैठक में कुलपति प्रो. कुहाड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय किस तरह से इस संकट की घड़ी में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। कुलपति ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वायरस के खिलाफ जारी इस जंग में विश्वविद्यालय समुदाय बढ़चढ़ कर सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। कुलपति ने मानव संसाधन विकास मंत्री को बताया कि कोरोना वायरस के खतरे को भांपते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तत्परता दिखाई और बीती 16 मार्च तक सभी छात्रावासों को खाली करवा लिया गया। इस तरह लॉकडाउन से पूर्व ही विद्यार्थी अपने घरों तक सुरक्षित पहुँच गए थे। इस अवधि के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान ना हो इसके लिए विश्वविद्यालय शिक्षक विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों के द्वारा विद्यार्थियों के साथ लगातार सम्पर्क में हैं और उन्हे अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ संचार के विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन कक्षाएं भी कराई जा रही हैं। विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए सभी भवनों का सैनिटाइजेशन कराया जा चुका है। स्वास्थ्य सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध कराई जा रही है। विश्वविद्यालय का मनोविज्ञान विभाग कोरोना हेल्पलाइन चला रहा जो विद्यार्थियों के साथ-साथ आमजन की भी विभिन्न परेशानियों का निदान लॉकडाउन के दौरान कर रही है। इसी तरह अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए विश्वविद्यालय परिसर के साथ-साथ गोद लिए हुए गाँवों में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है और निशुल्क फेस मास्क व सैनिटाइजर भी विश्वविद्यालय द्वारा गाँवों में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। यह सैनिटाइजर विश्वविद्यालय की रसायन विज्ञान विभाग की प्रयोगशाला में बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों में लगे 161 कामगारों व तकनीकी कर्मचारियों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में ही रखा। इस दौरान उनके स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके रहने, खाने-पीने व अन्य सुविधाओं को भी ध्यान रखा जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने मंत्री महोदय को बताया कि हम सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर रहा है। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक व शिक्षणेतर स्टॉफ ने अपनी मार्च महीने की सेलरी में से स्वैच्छिक 572354 रूपये प्रधानमंत्री केयर फंड में सहायतार्थ दिए हैं। इसी तरह बीती 22 मार्च को थाली, ताली बजाकर कोरोना के कर्मवीरों का जोरदार अभिवादन विश्वविद्यालय समुदाय ने किया। कुलपति ने भरोसा दिलाया कि इस जंग में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय हर मार्चे पर देशहित में सक्रिय रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें