अंबाला। छावनी के भैरो मंदिर की एक दुकान में चोरों ने दीवार तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात कैमरे में कैद हो गई। बदमाश इतने नौटंकीबाज थे कि सीसीटीवी कैमरे के सामने आते ही लंगड़ाकर चलते थे। पुलिस को दी शिकायत में शाहाबाद के माजरी मोहल्ला निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह भैरो मंदिर अंबाला कैंट की चार नंबर दुकान का किरायेदार है। ऋषि मार्कंडेश्वर शीट मेटल वर्कर्स के नाम से उसकी दुकान है और वह साइंस का काम करता है। चार मई को समय करीब आठ बजे दुकान बंद करके घर चला गया था। सुबह 9.15 के करीब दुकान पर आकर ताला खोला तो देखा कि दुकान की पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। दुकान से कॉपर रॉड, कॉपर शीट, ब्रास शीट, कॉपर बर्तन और कुछ बना हुआ सामान चोर लेकर फरार हो गए। इसकी कीमत हजारों रुपये में है।