फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नशे में धुत युवक ने खोया संतुलन डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी, पोल टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला कैंट के सिविल अस्पताल के सामने शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे जोरदार एक्सीडेंट हो गया। जिस युवक नहीं है एक्सीडेंट किया हुआ हरियाणा सरकार की प्लेट लगी गाड़ी लिए हुए था। बताया जाता है कि वह शराब के नशे में इतनी तेज गाड़ी चला रहा था कि उसका संतुलन खो गया और गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ती हुई डिवाइडर पर लगे पोल में जा घुसी। इसके बाद गाड़ी सड़क के दूसरी साइड फुटपाथ पर आ गई। यह एक्सीडेंट इतना जोरदार था के गाड़ी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई इसके साथ ही डिवाइडर पर लगे पौधे और लाइट का खंबा टूटकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने डायल 112 से संपर्क किया और इसके बाद पुलिस युवक को अपने साथ ले गई।
विज्ञापन


दर्शन शुक्रवार रात्रि 11:00 बजे अंबाला जगाधरी रोड की तरफ से एक तेज रफ्तार बोलेरो कार सिविल अस्पताल की तरफ आ रही थी। इसी दौरान गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक का इस पर नियंत्रण नहीं रहा और उसने गाड़ी को डिवाइडर पर चढ़ा दिया। गाड़ी डिवाइडर पर चढ़ते हुए डिवाइडर पर लगे एक पोल से जा भिड़ी और देखते ही देखते फूल भी सड़क पर गिर गया। इसके बाद लोगों ने चालक को गाड़ी से निकाला तो वह शराब के नशे में दिखाई दिया। चालक ने इतनी शराब पी रखी थी कि वह जो लोग मदद कर रहे थे उन्हीं से बहस करने लगा। गुस्साए लोगों ने चालक को पकड़ लिया और डायल 112 पर फोन कर दिया। घटना के कुछ ही देर बाद डायल 112 मौके पर पहुंच गई जहां उन्होंने लोगों से पूरे मामले की जानकारी ली इसके बाद गाड़ी चालक को अपने साथ गाड़ी में बैठा कर ले गई। इस दौरान भी पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। क्योंकि लोगों के द्वारा मदद करने के बावजूद भी एक्सीडेंट करने वाला बोलेरो चालक लोगों पर ही भड़क रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें