अंबाला सिटी। मटेड़ीशेखां गांव स्थित एक सुनार की दुकान में चोरों ने सेंध लगा दी और लाखों रुपये के गहने चोरी करके भाग गए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी के आरोपी कैद हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज करके फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई 3:15 मिनट की वीडियो में तीन चोर दुकान के अंदर दाखिल होते हैं और फिर अलमारी सहित अन्य जगह पर रखे गहने लेकर भाग जाते हैं।