फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सभी खंडों में खुलेगा बुनियाद केंद्र

विज्ञापन
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में मिशन बुनियाद कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सोमवार को एसडी कॉलेज में जिला स्तरीय मिशन बुनियाद व हरियाणा सुपर-100 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उचित मार्गदर्शन देकर उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के शिखर तक पहुंचाने का रहा।
विज्ञापन

मिशन बुनियाद के डायरेक्टर प्रदीप सनसनवाल ने बताया कि अब जिला अंबाला के प्रत्येक खंड में एक-एक बुनियाद केंद्र स्थापित किया जाएगा। इससे ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) सुधीर कालड़ा ने अध्यक्षता की, जबकि मिशन बुनियाद के डायरेक्टर प्रदीप सनसनवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
डीईओ सुधीर कालड़ा ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों के बच्चे केवल 33 प्रतिशत अंक लेकर पास होने तक सीमित न रहें, बल्कि शत-प्रतिशत सफलता का लक्ष्य रखकर उत्कृष्टता के नए प्रतिमान स्थापित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि संस्कार और उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में जिले के सभी छह खंडों के राजकीय माध्यमिक, उच्च एवं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा आठवीं व दसवीं के मेधावी विद्यार्थियों, टीजीटी अध्यापकों, एसएमसी सदस्यों और अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सत्र 2027-29 के लिए आवेदन शुरू : कार्यक्रम में सत्र 2027-29 की प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई। वर्तमान में राजकीय विद्यालयों की कक्षा आठवीं (मिशन बुनियाद) और कक्षा दसवीं (हरियाणा सुपर-100) में पढ़ रहे विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वाले छात्रों का पंजीकरण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाएगा, हालांकि कम अंक वाले इच्छुक छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें