फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्रसेन चौक पर पुलिस पर बरसाईं थी गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर में भी की थी लूट, बदमाश राहुल वैद पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में 12 मुकदमे दर्ज
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। अपराधी राहुल वैद का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसे 12 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। यहां तक कि अंबाला में भी 15 साल पहले राहुल का नाम एक संगीन वारदात में सामने आया था। इसके अलावा जीरकपुर में भी लूट की वारदात कर चुका है।

केस 1-
चोरी की कार ले जाते समय सीआईए से हुआ था सामना
अग्रसेन चौक के पास से चोरी की टाटा इंडिगो कार के साथ पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा था। गिरफ्तारी से पहले आरोपियों ने कार मालिक और पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। वर्ष 2011 में सीआईए स्टाफ अंबाला के तत्कालीन निरीक्षक कुलभूषण टीम के साथ गश्त पर थे। तभी एक शख्स ने सूचना दी कि उसकी कुछ दिन पहले सोनिया कॉलोनी से चोरी हुई कार को तीन युवक लेकर घूम रहे हैं। पीछा करने पर आरोपियों ने शकुलकुंड रोड पर महावीर नामक व्यक्ति पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।
विज्ञापन

सिटी पार्क के पास पुलिस और अन्य लोगों ने मिलकर घेराबंदी की, तो बदमाशों ने एएसआई जगदीश चंद पर भी गोली चला दी, जो बाल-बाल बचे। भीड़ और पुलिस की मदद से तीनों को काबू किया गया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी हनिश, यूपी के मेरठ निवासी अर्जुन उर्फ राहुल और नोएडा निवासी रमेश के रूप में हुई है थी। तलाशी के दौरान इनके पास से कई देसी पिस्तौल, कारतूस और खाली खोल बरामद किए गए।

केस 2-
हथियारों के लिए लूट की वारदात
वर्ष 2024 में पंजाब के गांव लोहगढ़ में दिव्या ज्वैलर्स शॉप में फायरिंग कर गहने लूटने की वारदात हुई थी। इस लूट की वारदात को गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ फौजी ने अपने साथी राहुल वैद के साथ मिलकर 14 अक्तूबर 2024 को अंजाम दिया था। उस समय राहुल वैद को पंचकूला क्राइम ब्रांच ने पिंजौर से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गैंगस्टर फौजी रोहतक के कुक्की गैंग के साथ मिलकर काम करता था। शनिदेव उर्फ कुक्की गैंग की पानीपत के पंपू गैंग से पुरानी रंजिश है। दोनों गैंग में लंबे समय से गैंगवार चलता आ रहा था। आरोप था कि गैंगस्टर फौजी ने पंपू गैंग के राजेश पंपू की हत्या करनी थी। उसकी हत्या के लिए गैंगस्टर फौजी को अच्छे हथियार खरीदने थे, जिसके लिए उसे पैसों की जरूरत थी। उसने अपने साथी राहुल वैद के साथ मिलकर 14 अक्तूबर को लोहगढ़ जीरकुपर में दिव्या ज्वैलर्स पर लूट की वारदात की और उन पैसों से ऑटोमेटिक हथियार खरीदकर लाया था।

बदमाश पर दर्ज मुकदमे
मेरठ, नासिक, मोहाली, पंचकूला और अंबाला सहित कई जनपदों में विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। इनमें लूट, डकैती, धोखाधड़ी, संगठित अपराध और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। मेरठ के थाना भावनपुर में लूट, चोरी की संपत्ति प्राप्त करने, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित बीएनएस धाराएं दर्ज हैं। थाना पंचवटी, नासिक में डकैती, गंभीर लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मेरठ के लोहिया नगर थाने में उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट की धारा दो और तीन के तहत मामला दर्ज है। मोहाली के जीरकपुर थाने में गैर-इरादतन हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
पंचकूला के पिंजौर थाने में लोक सेवक को कर्तव्य से विमुख करने के लिए प्रहार या हमले से संबंधित बीएनएस धाराएं भी लगाई गई हैं। मेरठ के रेलवे रोड और कोतवाली थानों में आईपीसी की लूट और चोरी की संपत्ति रखने की धाराएं दर्ज हैं।
विज्ञापन

अंबाला के बलदेव नगर थाने में लोक सेवक को चोट पहुंचाने और धमकी देने का मुकदमा दर्ज है। मोहाली के डेराबस्सी थाने में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पंचकूला के सेक्टर-14 थाने में अदालत के आदेश की अवहेलना, हत्या के प्रयास और चोरी के मामले दर्ज हैं। अंबाला शहर थाने में हत्या के प्रयास, लोक सेवक को सरकारी काम में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट से जुड़ा पुराना मामला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें