फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक पर चलाई गोलियां, ईंटों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। किस्मत नगर अंबाला छावनी में बुधवार रात लगभग 11 बजे करीब 10 युवकों ने गोलियां बरसा दी। यह गोलियां नितिन को मारने के लिए दागी गईं। गनीमत यह रही की इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ। आरोपियों ने न केवल गोलियां बरसाई बल्कि एक घर पर ईंटें भी बरसाई। इस दौरान आरोपियों ने एक मोटरसाइकिल को भी ईंट मारकर तोड़ दिया। रात करीब पौने 12 बजे तक थाना महेशनगर और सीआईए-2 की टीम मौके पर ही जांच में जुटी थी। जांच के दौरान टीम को 4 खोल भी मिल गए थे। आरोपियों ने करीब 6-7 गोलियां चलाई है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
किस्मत नगर का नितिन मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। लॉकडाउन के चलते वह इन दिनों घर पर ही रिपेयरिंग का काम कर रहा था। नितिन ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे लाइट गायब थी। मैं घर के बाहर ही था। अचानक करीब 4-5 लड़के एक तरफ से और 5 लड़के दूसरी तरफ से आए। पहले उन्होंने मुझे गंडासी मारी, जोकि मेरे हाथ पर लगी। इसके बाद गोलियां चला दीं और ईंटें भी मारीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मैं घर के अंदर भागा तो उन्होंने फायर कर दिए। इतना ही नहीं घर पर ईंटों से हमला कर दिया। नितिन ने बताया कि आरोपियों में एक बदमाश भी शामिल है जिसपर हत्या का केस चला हुआ है। आरोपी जाते-जाते मुझे जान से मारने की धमकी भी दे गए। जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि मौके से गोलियों के 4 खोल बरामद किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें