फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अतिक्रमण पर चलाया बुलडोजर, लोगों ने जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रही। टीम आर्य चौक रोड पर पूरे दल बल के साथ पहुंची। जहां पर निगम टीम ने अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाने का कार्य किया। साथ ही सामान भी जब्त कर लिया। इस दौरान नगर निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। निगम टीम और दुकानदारों के बीच तीखी बहस भी हुई। जिसे होमगार्ड के जवानों ने बीच में आकर सुलह करवाई। फिर भी लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई का विरोध करते हुए भेदभाव पूर्ण तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। नगर निगम टीम ने किसी की एक न सुनी। नगर निगम टीम ने अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में कहीं अतिक्रमण मिलता है तो उसको तुरंत प्रभाव से हटा दिया जाएगा। वहीं सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

लोग बोले- नहीं दिखते बड़े लोग
टीम का विरोध करते हुए दुकानदारों ने कहा कि नगर निगम केवल छोटे दुकानदारों पर ही कार्रवाई करता है। जबकि बहुत से बड़े लोग, इतने बड़े-बड़े क्षेत्र में कब्जा करके बैठे हुए हैं। जिनके खिलाफ किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नगर निगम नहीं कर रहा है। नगर निगम को चाहिए कि वह बिना भेदभाव के सभी के खिलाफ समान रूप से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें