सिटी स्थित रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को मालगाड़ी के आगे सांड आने से बड़ा रेल हादसा होने से टल गया। लेकिन मालगाड़ी से टकराते ही सांड़ पहियों के नीचे फंस गया और काफी दूर मालगाड़ी सांड़ को घसीटते हुए ले गई। हादसे का पता लगते ही ट्रेन को चालक ने रोक दिया। जब देखा गया तो सांड दम तोड़ चुका था।
हादसा की सूचना के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए। काफी मशक्कत के बाद मालगाड़ी के पहियों के नीचे से मृतक सांड को निकाला गया। इसके पश्चात करीब 25 मिनट बाद मालगाड़ी रवाना हुई। करीब सुबह ग्यारह बजे एक मालगाड़ी शंभू की तरफ से अंबाला कैंट की तरफ जा रही थी। लेकिन सिटी रेलवे स्टेशन के पास सांड ट्रेन से टकरा गया। सांड टकराते ही सांड पहियों के बीच फंस गया। जिस कारण ट्रेन को झटके लगने लगे। ट्रेन चालक ने तभी ट्रेन को रोक दिया। काफी दूर तक खीचने के कारण सांड की मौत हो गई। वहीं, टै्रक का रखरखाव कर रहे रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से बहुत मुश्किल से ट्रेन के नीचे से मृतक सांड को बाहर निकाला। इसके पश्चात पहियों की चपेट से निकलने के बाद ट्रैक का निरीक्षण कर ट्रेन को रवाना किया गया।