फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बस स्टैंड व पिंजौर गार्डन में बीएसएनएल देगा वाईफाई

Tue, 16 Feb 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल जल्द ही कैंट बस स्टैंड पर अपने मोबाइल उपभोक्ताओं को वाईफाई सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है, जबकि माना जा रहा है कि आगामी माह तक यह सुविधा शुरू हो जाएगी। वाईफाई हॉटस्पॉट के जरिये एक साथ करीब दो सौ लोग नेट सर्फिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन

यह है योजना
बीएसएनएल के अनुसार अंबाला कैंट बस स्टैंड व पिंजौर गार्डन में वाईफाई हॉट स्पॉट की सुविधा देने जा रहा है। इसके लिए सारी आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। अंबाला कैंट में बस स्टैंड जैसी जगह पर वाईफाई सुविधा पहली बार दी जा रही है। माना जा रहा है कि इसके बाद बीएसएनएल उन जगहों की भी तलाश करेगा, जहां पर एक साथ काफी लोग कुछ समय के लिए ठहरते हैं। इसके लिए कुछ अन्य स्थानों पर भी इसी तरह की सुविधा दी जा सकती है।
----
ऐसे मिलेगी सुविधा
- कैंट बस स्टैंड पर बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को यह सुविधा मिलेगी
- बीएसएनएल मोबाइल उपभोक्ता को पहले पंद्रह मिनट के लिए वाईफाई नि:शुल्क रहेगा
- रोजाना उपभोक्ता को सिर्फ पंद्रह मिनट ही वाईफाई की सुविधा दी जाएगी
- इसके बाद विभाग ने प्लान तैयार किए हैं, जिसे लेकर वाईफाई की सुविधा दी जाएगी
- यह बस स्टैंड के भीतरी क्षेत्र में आने वाले बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क पर ही काम करेगा
-----
टीएसी की मीटिंग हुई
सोमवार को जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्य व सह अध्यक्ष एवं अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया सहित चरण सिंह, उपमहाप्रबंधक गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद सांसद को अधिकारियों ने जिला में ब्रॉडबैंड व लैंडलाइन कनेक्शन, उपभोक्ता सेवा केंद्रों, सीडीआर सिस्टम आदि के बारे में जानकारी दी। कटारिया ने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा का युग है और बीएसएनएल अपनी तकनीकी क्षमता से काफी आगे जा सकता है।
विज्ञापन

'बीएसएनएल जल्द ही कैंट बस स्टैंड और पिंजौर गार्डन में वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा देने जा रहा है। यह योजना अगले माह शुरू की जाएगी, जिसके लिए बीएसएनएल ने अपनी तैयारी कर ली है। इसके अलावा अन्य जगहों पर भी यह सुविधा दी जा सकती है, जिस पर काम चल रहा है'
विज्ञापन

- देवेंद्र कालड़ा, सहायक महाप्रबंधक प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें