फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल काउंटरों पर दो दिन चलेंगे पुरानी करेंसी

Sun, 13 Nov 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। एक हजार व पांच रुपये की करेंसी बंद होने की वजह से जैसे हालात बाजार में बने हुए हैं, उन हालातों में बीएसएनएल हरियाणा ने उपभोक्ताओं को राहत देने की घोषणा की है। दूरसंचार हरियाणा के मुख्य महाप्रबंधक आरसी हुड्डा ने कहा कि भारत सरकार के द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोट को लेकर जो आदेश प्राप्त हुए हैं उसको देखते हुए उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए 500 व 1000 रुपये की पुरानी करेंसी लेने के लिए सार्वजनिक अवकाश के दिनों में, सप्ताहंत एवं गुरुपूर्व अवकाश पर भी हरियाणा दूर संचार परिमंडल में कैश काउंटर खुले रहेंगे। उन्होंने कहा कि लोग  पुराने व नए  टेलिफोन बिलों के भुगतान के लिए 500 व 1000 रुपये के नोट 14 नवंबर तक जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि कहा कि धनधन श्री गुरू नानक देव के प्रकाश उत्सव सभी हरियाणावासियों को बधाई और इसी उपलक्ष्य में बीएसएनएल दूर संचार की ओर से उपभोक्ताओं के लिए नई योजनाओं का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत एक कोबो वाऊचर जिसकी कीमत 93 रुपये है उसका भुगतान करने पर 110 रुपये का शेष तो मिलेगा ही लेकिन साथ ही 20 एमबी डॉटा और 10 एस एमएस पांच दिन के लिए मान्य रहेंगे और इस सुविधा का लाभ 12 से 14 नवंबर तक लिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त 2000 व 3000 हजार रुपये की वैल्यू पर 2250 व 3500 रुपये का टॉक टाइम अतिरिक्त मिलेगा, 68/155/98 रुपये के डॉटा रिचार्ज पर एक जीबी+ एक जीबी डॉटा अतिरिक्त मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें