फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बीएसएफ के जवान ने बच्ची को छेड़ा

Sun, 29 Sep 2013 12:32 AM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से मेरठ जा रही जम्मूवती एक्सप्रेस में बीएसएफ जवान द्वारा एक नौ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर दोनों जवान ने परिजनों को पीट दिया।
विज्ञापन


शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर काबू कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित परिवार यूपी के मेरठ जिले के निवासी है। आरोपियों में से एक कुश्ती का खिलाड़ी है और दूसरा कुश्ती का कोच है। बीएसएफ के दोनों जवान गुजरात के भुज में तैनात है।


जानकारी के अनुसार बीएसएफ के दोनों जवान जालंधर में एक खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गए थे। जालंधर से वापसी में दोनों शुक्र वार रात जम्मूतवी एक्सप्रेस में सवार हो गए। जिस बोगी में दोनों सवार हुए उसमें मेरठ का एक परिवार भी वैष्णो देवी के दर्शन कर दिल्ली जा रहा था।
विज्ञापन


 परिवार के  कुल दस सदस्य ट्रेन में सवार थे।
पीड़ित बच्ची के पिता ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि सभी बोगी में सो रहे थे। इसी दौरान उनकी नौ साल की बेटी चौंककर उठ गई। वह काफी घबराई हुई थी। उसे देखकर अन्य परिजन भी उठ गए। लड़की ने परिजनों को बताया कि ने बताया कि वहां मौजूद दोनों जवानों ने उसके साथ अश्लील हरकतें की हैं।

यह सुनकर परिजन हैरान हो गए और उन्होंने वहीं मौजूद आरोपी जवान से इस बात पर कड़ा ऐतराज जाहिर किया। लेकिन तभी वहां मौजूद दूसरा कांस्टेबल जवान जो कि कुश्ती का खिलाड़ी है, वे अपने कोच साथी के समर्थन में आ गया और उल्टा बच्ची के परिजनों से ही भिड़ गया। उसके बाद दोनों जवानों ने ट्रेन में ही बच्ची के पिता और चाचा को पीट दिया।

इस दौरान बोगी में जबरदस्त हंगामा हो गया और सभी यात्री जाग गए और दोनों आरोपी जवानों को ट्रेन में ही घेर लिया। यात्रियों को दोनों को वहां से भागने नहीं दिया।

जैसे ही मध्यरात्रि ये ट्रेन अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो यात्रियों ने दोनों को ट्रेन से नीचे उतारकर जीआरपी के हवाले कर दिया। जीआरपी के जांच अफसर एसआई नयाज मोहम्मद खान ने बताया कि दोनों आरोपी जवानों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें