फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: भाइयों से मारपीट, पांच नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगला राजपुतान गांव में कमेटी मांगने की बात पर दो भाईयों से मारपीट हो गई। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने नगला राजपुतान गांव निवासी विजेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बालिस्टर, भरत, रविंद्र, अभी, शिवम पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विजेंद्र ने बताया कि उसकी मोबाइल रिपेयर की दुकान है। आरोपी बालिस्टर के पास कमेटी डालता आ रहा हूं। जब कमेटी देने के लिए बोला तो बालिस्टर व अन्य ने गाली गलौज शुरू कर दी। 15 अगस्त की रात को आरोपियों ने उसके व छोटे भाई कुलदीप सिंह पर हमला कर दिया। इस मारपीट में वह दोनों चोटिल हो गए।
विज्ञापन




लॉक लगी बाइक व एक्टिवा चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

अंबाला। सिटी के नाहन हाउस से अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक व वैभव नगर से एक्टिवा चोरी हो गई। पुलिस को तहरीर देते हुए सारंगपुर गांव निवासी सन्नी ने बताया कि वह सिटी के अपेक्स अस्पताल में नौकरी करता है। 11 अगस्त को अपनी बाइक को अस्पताल के बाहर खड़ा किया था। लॉक लगा होने के बावजूद उसकी बाइक चोरी हो गई। इसी तरह से अंबाला सिटी की वैभव कॉलोनी से एक एक्टिवा भी चोरी हो गई। यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि आरोपी एक्टिवा लेकर चंद सेकेंड में रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें