फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाब से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन, तीन शादियां कर गहने व नकदी लेकर हुई थी फरार

विज्ञापन
शादी करने के बाद फेरा डालने के बहाने आभूषण व नकदी लेकर भागने वाली महिला को पुलिस ने किया काबू:  - फोटो : संगठन
विज्ञापन
- इस गिरोह के सात सदस्य पहले ही काबू किए जा चुके, महिला के लिए पंजाब व हरियाणा में चल रही थी दबिश
विज्ञापन

- फेरा डालने के बहाने गहने समेटकर हो जाती थी गायब

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। शादी का झांसा देकर युवाओं को ठगने वाले गिरोह की मुख्य आरोपी महिला को पुलिस ने काबू कर लिया। पटवी चौकी पुलिस ने गिरोह की मुख्य सदस्य महिला दुल्हन को पंजाब के धुरी जनता नगर से गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सात सदस्य पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। आरोपी महिला अब तक तीन शादियां कर ससुराल वालों को चूना लगा चुकी है। लंबे समय से टीम महिला को पकड़ने के लिए हरियाणा व पंजाब में दबिश दे रही थी। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद महिला को दो दिन के रिमांड पर लिया है। एसआई भंवर सिंह ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी कि महिला ने अब तक कुल कितने लोगों को ठगा है व इस नेटवर्क में पंजाब-हरियाणा के ओर कौन से लोग शामिल हैं।
विज्ञापन



फेरा डालने के बहाने गहने समेटकर हो जाती थी गायब

पटवी चौकी प्रभारी एसआई भंवर सिंह ने बताया कि यह गिरोह बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह के सदस्य शादी समारोह में जाकर कुंवारे लड़कों की जानकारी जुटाते थे। इसके बाद शादी का झांसा देकर बातचीत शुरू की जाती। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन फेरा डालने के बहाने घर से निकलती व वर पक्ष द्वारा दिए गए कीमती गहने, नकदी व शगुन के पैसे लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। वारदात के बाद गिरोह के सभी सदस्य रातों-रात अपना ठिकाना बदल लेते थे और मोबाइल नंबर बंद कर देते थे। इस गिरोह का शिकार बने गांव जटवाड़ निवासी तेजिंद्र सिंह की तहरीर पर पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात पर 9 मार्च 2025 को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस जांच में पता चला कि महिला ने इसी तरह तीन अलग-अलग जगहों पर शादियां की व हर बार लूटकर भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें