फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्राह्मण संगठन ने सामाजिक उत्थान का लिया संकल्प

विज्ञापन
अंबाला छावनी में आयोजित बैठक मे मौजूद ब्राह्माण समाज के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
जरूरतमंदों को सप्ताह में एक दिन ज्योतिष एवं कर्मकांड संबंधी सेवाएं देने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मार्केट स्थित भगवान परशुराम भवन में ब्राह्मण संगठन की बैठक हुई, जिसमें समाज कल्याण के लिए नई रूपरेखा तैयार की गई और सामाजिक उत्थान का संकल्प लिया। बैठक में दो बड़े निर्णय लिए गए। जरूरतमंदों को सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा ज्योतिष एवं कर्मकांड संबंधी सेवाएं निशुल्क दी जाएंगी।
युवक-युवतियों के विवाह में विलंब की समस्या के समाधान के लिए अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। नीलम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज सर्वसमाज के कल्याण और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने स्कूलों में नशा मुक्ति, यातायात नियमों के पालन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान तेज करने की घोषणा की। कार्यकारिणी सदस्यों ने इन प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में दो निर्णय
जरूरतमंदों के मार्गदर्शन के लिए सप्ताह में एक दिन प्रशिक्षित ब्राह्मणों द्वारा ज्योतिष एवं कर्मकांड संबंधी सेवाएं निशुल्क दी जाएंगी। युवक-युवतियों के विवाह में विलंब की समस्या के समाधान के वास्ते अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास किए जाएंगे। कार्यकारिणी सदस्यों ने इन प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपप्रधान दीपक शर्मा, उपप्रधान सत्यप्रकाश शर्मा व सतीश मोदगिल, महासचिव अवतार नाथ शर्मा, कोषाध्यक्ष परवीन शर्मा, सचिव विशाल शर्मा व सतीश भारद्वाज, विक्रम सांगर और युवा प्रधान हिमांशु पुंज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें