फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भवन का हुआ उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय दयाल बाग में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोटिवेशनल वक्ता ब्रह्माकुमार राकेश मेहता के पुनर्निर्मित भवन का उद्घाटन किया। मुख्य वक्ता राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी नीति दीदी ने कहा कि जिस प्रकार मंदिर में देवी का हाथ हमेशा दूसरों को देते हुए दिखाया गया है। उसी प्रकार हमें भी यह याद रखना है कि हम अपने घर के देवी समान सदा सबको खुशी का वरदान देने वाले दीये हैं। हमें किसी से कुछ लेने की कामना नहीं रखनी। किसी से कुछ लेने की भावना रखना ही तनाव पैदा करता है और हमारी खुशी को गायब करता है।
विज्ञापन

ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने कहा कि इस भवन के निर्माण का मुख्य उद्देश्य जन-जन को ईश्वरीय संदेश दे शांति व सद्गुणों की प्राप्ति कराना है। यहां ज्ञान व योग का कार्य चलेगा। उन्होंने कहा कि जो भोजन परमात्मा की याद में बनता है, उसको ही प्रसाद कहते हैं। सबको घर में ध्यान देना चाहिए कि भोजन बनाते समय गुस्सा न करें। बहुत प्यार से भोजन रूपी प्रसाद, घर के सदस्यों को खिलाने से उनके जीवन में सुख, शांति, आनंद, खुशी आएगी। सात्विक विचारों से बनाया हुआ भोजन दूसरों को खिलाने से हम दूसरों की दुआएं ले भी सकते हैं और उनको दुआएं दे भी सकते हैं। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर व रिबन काटकर सभी बहनों द्वारा गृहप्रवेश किया गया। कार्यक्रम में दयाल बाग सेवाकेंद्र से बीके शैली दीदी, बीके सुमन दीदी, बीके किरण दीदी, बीके संतोष दीदी, बीके प्रीति दीदी, पन्ना कॉटेज अंबाला कैंट सेवाकेंद्र से बीके रानी दीदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें