फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बॉक्सर अब्दुल का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुरुक्षेत्र में 2 से 9 मार्च तक होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कैंट की रामकिशन कॉलोनी निवासी मुक्केबाज अब्दुल का चयन इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हुआ है। कैथल की नीलम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे अब्दुल (19) एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए रिंग में उतरेंगे। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 2 से 9 मार्च तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। अब्दुल की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी है।
अब्दुल साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता परिवार के पालन-पोषण के लिए रेहड़ी लगाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अब्दुल ने मेहनत में कभी कमी नहीं आने दी। वह छह साल से अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग रिंग में कोच संजय से प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश में दिखा चुके दमखम
अब्दुल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। उन्होंने मोंटेनेग्रो में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी में हिस्सा लेकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। हालांकि वह इस प्रतियोगिता में पदक से चुके गए थे। इससे पहले 2022 में पटना में आयोजित जूनियर नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके अलावा कई जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक झटक चुके हैं। अब्दुल ने बताया कि उनका लक्ष्य इस इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना है। वह प्रतिदिन कई घंटे स्टेडियम में कोच के मार्गदर्शन में पसीना बहा रहे हैं। कोच संजय का कहना है कि अब्दुल की तकनीक व रिंग में उनकी फुर्ती उन्हें इस चैंपियनशिप में पदक दिलवाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें