फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दोनों टीटीई जल्द होंगे गिरफ्तार, घायल की पहचान पर टिका मामला

विज्ञापन
अमर उजाला में 4 मार्च को प्रका​शित मारपीट की खबर। फाइल फोटो
विज्ञापन
अंबाला। अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस में यात्री के साथ की गई मारपीट के मामले में जल्द ही दो टीटीई की गिरफ्तारी हो सकती है। प्राप्त जानकारी अनुसार जीआरपी ने मारपीट करने वाले दोनों टीटीई की पहचान कर ली है जोकि कैंट रेलवे स्टेशन पर ही तैनात हैं।
विज्ञापन

दोनों की शिनाख्त के लिए अब पीड़ित को बुलाया गया है, जिससे कि वो मारपीट करने वाले दानों टीटीई की पहचान कर सके। वहीं यह भी जानकारी सामने आई है कि मारपीट करने वाले टीटीई भी घायल यात्री से संपर्क करने के लिए जुट गए हैं, जिससे कि समझौता करके मामले को रफा-दफा किया जा सके और उन्हें जेल जाने से छुटकारा मिल जाए, हालांकि अभी यात्री की तरफ से समझौते के संबंध में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
जांच अधिकारी राजकुमार का कहना है कि मारपीट करने वाले दोनों टीटीई की जानकारी के लिए पहले ही वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिख दिया था। अब यात्री की तरफ से ही उनकी पहचान की जानी है। इसके बाद मामला दर्ज करके दोनों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

यह था मारपीट का मामला
घटना रविवार तीन मार्च की है। सरहिंद से गोरखपुर जा रहे एक यात्री को दो टीटीई ने मिलकर पीट दिया था। यह मामला अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस में हुआ था। इस दौरान मारपीट करने वाले दोनों टीटीई अंबाला कैंट स्टेशन पर उतरकर भाग गए थे। वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए जीआरपी ने अंबाला छावनी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया था। उपचार के बाद घायल यात्री मोरिंडा पंजाब निवासी संजय कुमार की शिकायत पर जीआरपी ने जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें