नारायणगढ़। गैंग रेप मामले के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पार्टी पर गांव लोटों में हुए हमले के मामले में पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। जमानत देने से पूर्व इन दोनों का कोरोना टेस्ट भी कराया गया। बता दें कि वर्ष 2018 में हुए मोरनी पचंकूला में हुए गैंग रेप मामले के वांटेड को शुक्रवार को क्षेत्र के गांव लोटों में पकड़ने पहुंची पंचकूला की पुलिस पार्टी पर आरोपी के भाई व भतीजे ने हमला कर दिया था। यह पार्टी माता मनसा देवी सेक्टर 5 पंचकूला थाना के प्रबंधक आॅफिसर नवीन सहारन की अगुवाई में आई थी।