अम्बाला। सरकार द्वारा लॉकडाउन-3 में दी गई सुविधाओं व ढील का हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल व उनकी समस्त टीम ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। व्यापार मंडल हरियाणा अंबाला के प्रधान ने नीरू वढेरा ने कहा कि सरकार द्वारा दी गई ढील का यदि जनता द्वारा पालन न किया गया तो इसके दुष्परिणाम उसको स्वयं भुगतने होंगे। वढेरा ने व्यापारी भाईयों से अनुरोध करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी नियमों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, स्टॉफ के लिए सैनिटाईजर इत्यादि का उचित प्रबंध रखें व प्रत्येक व्यक्ति अपने समस्त प्रदेश और देश के लिए एक सैनानी साबित हो सकें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यापारी/दुकानदार को यह कार्य पूरी निष्ठा से निभाना होगा अन्यथा कहीं ऐसा न हो सरकार द्वारा दी हुई ढील वापस हो जाए। उन्होंने अनुरोध किया कि सभी व्यापारी कम से कम स्टॉफ को बुलाने की कोशिश करें। अम्बाला अभी ओरेंज जोन में है। वढेरा ने सभी व्यापारी दुकानदारों व उद्यमियों इस बात का ध्यान रखें कि सांय 7 बजे से सुबह 7 बजे तक बाहर आने पर मनाही है। इसलिए आप अपने अधीन कर्मचारियों की समय पर छुट्टी कर दें ताकि वह समय पर अपने घर पहुंच जाए।