फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरवेल हादसा: मासूम निरवैर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा; इस कारण थमीं सांसें; खेत मालिक सहित तीन पर FIR

Wed, 01 Jul 2026 02:39 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

डॉक्टरों के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, मासूम निरवैर की मौत उसे अस्पताल लाए जाने से करीब 12 घंटे या उससे भी अधिक समय पहले ही हो चुकी थी। यानी रेस्क्यू कर बाहर निकालने से काफी पहले ही बच्चा जिंदगी की जंग हार चुका था।
विज्ञापन
निरवैर का शव ले जाते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में बोरवेल में गिरे साढ़े तीन वर्षीय मासूम निरवैर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में फोरेंसिक डॉक्टरों के एक विशेष पैनल द्वारा किए गए पोस्टमॉर्टम में साफ हुआ है कि मासूम की जान सिर्फ एक वजह से नहीं, बल्कि गंभीर चोटों और दम घुटने के संयुक्त प्रभाव के कारण गई थी।

विज्ञापन


डॉक्टरों के बोर्ड ने सौंपी रिपोर्ट: फेफड़ों में मिला पानी
मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. सुमित खुखरेजा ने बताया कि डॉ. शैलजा के साथ मिलकर बच्चे के शव का गहन पोस्टमॉर्टम किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, बोरवेल में गिरने के दौरान मासूम के सिर, छाती और दोनों टखनों पर बेहद गंभीर और गहरे घाव आए थे। इसके साथ ही, डॉक्टरों को बच्चे के फेफड़ों में पानी में डूबने के स्पष्ट लक्षण मिले हैं।

विज्ञापन


अस्पताल लाने से 12 घंटे पहले तोड़ा था दम
डॉक्टरों के प्राथमिक अनुमान के अनुसार, मासूम निरवैर की मौत उसे अस्पताल लाए जाने से करीब 12 घंटे या उससे भी अधिक समय पहले ही हो चुकी थी। यानी रेस्क्यू कर बाहर निकालने से काफी पहले ही बच्चा जिंदगी की जंग हार चुका था।
विज्ञापन


लापरवाही पर एक्शन: खेत मालिक सहित 3 नामजद
इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस प्रशासन भी सख्त रुख अपना रहा है। बोरवेल को खुला छोड़कर इतनी बड़ी लापरवाही बरतने के आरोप में साहा पुलिस ने जमीन के मालिक हरनेक सिंह सहित खेत को ठेके पर लेने वाले दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं, हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें