शहर के डीएवी काॅलेज में ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया
शहर के डीएवी काॅलेज में ऐतिहासिक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को प्रदर्शनी का शुभारंभ काॅलेज प्राचार्य प्रो. राजीव महाजन ने किया। उन्होंने काॅलेज के प्रत्येक विद्यार्थी को इस पांच दिवसीय प्रदर्शनी को देखने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी 23 फरवरी तक रहेगी। यह प्रदर्शनी हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी पंचकूला के अंतर्गत आने वाले विभाग इतिहास और संस्कृति प्रकोष्ठ कुरुक्षेत्र और इतिहास विभाग डीएवी काॅलेज अंबाला शहर के संयुक्त तत्वावधान में प्रदर्शित की जा रही है। इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. चांद सिंह ने कहा कि यह प्रदर्शनी शहर के सभी सम्मानित नागरिकों और विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई है। प्रदर्शनी के अतिरिक्त इतिहास एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से प्रकाशित पुस्तकों की स्टाॅल भी लगाई हैं।