अंबाला सिटी। नरवाना ब्रांच नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। नग्गल थाना प्रभारी कर्णवीर सिंह ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए रखवाया गया है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल में पहुंचवाया।