फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल के शव परिजनों को सौंपे

Wed, 22 Oct 2025 06:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला/बराड़ा। अंबाला-सहारनपुर रेल मार्ग स्थित गांव तंदवाल के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी युगल का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। मृतक युवक के पास मिले सुसाइड नोट के आधार पर धारा-174 के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

इसमें किसी भी परिजन को आरोपी नहीं बनाया गया है, वहीं दोनों परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद युवक व युवती का शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस घटना से दोनों के ही परिजन स्तब्ध हैं क्योंकि उनके प्रेम प्रसंग से जुड़ी कोई भी जानकारी उन्हें नहीं थी।
रविवार शाम की घटना : रविवार शाम लगभग पांच बजे यह घटना हुई। युवक-युवती स्कूटी पर सवार होकर रेलवे स्टेशन पहुृंचे थे और इसके बाद वो प्लेटफार्म एक पर पहुंच गए। यहां कुछ समय इंतजार करने के बाद जब अंबाला से सहारनपुर की तरफ जाने वाली ट्रेन नंबर 04608 छपरा स्पेशल तंदवाल रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची तो दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
विज्ञापन

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बराड़ा आरपीएफ इंस्पेक्टर दान सिंह और पुलिसकर्मी मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर सहित जीआरपी को दी। इस दौरान प्लेटफार्म के पास झाडियों में मृतकों के दस्तावेजों से संबंधित फाइल और मोबाइल भी रखे हुए मिले। मृतक युवक की पहचान अधोई गांव के विकास के रूप में और लड़की की शिनाख्त सिंबला गांव निवासी हरप्रीत के रूप में हुई। युवक विकास दिल्ली गुरुकुल में नौकरी करता था और युवती अभी एमए की पढ़ाई कर रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें