फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महावीर पार्क में 27 वर्ष बाद शुरू होगी बोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। महावीर पार्क में 27 वर्ष बाद शहरवासी बोटिंग का लुत्फ उठाते नजर आएंगे। पार्क के तालाब में इसी सप्ताह में बोटिंग शुरू होगी। बोटिंग के लिए नगर निगम की ओर से पिछले छह माह से काम चल रहा था।
विज्ञापन

पार्क में बोटिंग के लिए 10 किश्ती पहुंच चुकी हैं। इसमें दो मोटर बोट और आठ पैडल बोट शामिल हैं। दो से तीन दिन में बोटिंग चलाने के लिए शुभारंभ हो सकता है। इसके बाद लोग यहां बोटिंग कर सकेंगे। यह परियोजना नगर निगम की देखरेख में चलेगी।

निगम ने 10 जनवरी जारी किया था काम

दरअसल, बीते जनवरी माह में नगर निगम ने बोटिंग के लिए एजेंसी को वर्कऑर्डर जारी किया था, लेकिन करीब पांच माह से बोटिंग शुरू नहीं हो पाई थी। अब यहां बोटिंग शुरू होगी। एजेंसी नगर निगम से प्रति वर्ष करीब सात लाख लेगी। बोटिंग के लिए अभी किराया कितना होगा, यह तय नहीं किया गया है। यह भी जल्द ही तय किया जाएगा। वहीं, पार्क के पानी को साफ करने के लिए कार्य चल रहा है। एजेंसी को पांच वर्ष के लिए वर्कऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन

छावनी की तरह शहर में शुरू होगी बोटिंग
अभी छावनी के सुभाष पार्क में बोटिंग चल रही है। अब छावनी की तरह शहर में भी लोग बोटिंग कर सकेंगे, हालांकि महावीर पार्क में करीब 27 वर्ष पहले भी बोटिंग शुरू होगी। पहले भी यहां बोटिंग होती थी। पार्क के जीर्णोद्धार का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। यह कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


वर्जन

महावीर पार्क में बोटिंग इसी सप्ताह में ही शुरू होने की उम्मीद है। पार्क में किश्ती पहुंच चुकी है। जल्द ही शहरवासी बोटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।
सौरभ गोयल, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें