फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुकानों का खाका तैयार, दो दिन में होगी 33 की रजिस्ट्री

विज्ञापन
जरनैल सिंह, कार्यकारी अ​धिकारी, नप सदर।
विज्ञापन
अंबाला। स्वामित्व योजना के तहत आगामी दो दिन में 33 दुकानों की रजिस्ट्री करा दी जाएगी। इसके सभी दस्तावेज तैयार हो गए हैं। जल्द ही दुकानदारों को फोन पर इसकी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

200 से अधिक दुकानदारों के दस्तावेज भी तैयार हो गए हैं। उन्हें भी आगामी कुछ दिनों में डिमांड पत्र जारी कर दिया जाएगा, जिससे कि वो दुकानों की निर्धारित राशि को जमा करवाने के लिए कार्रवाई आरंभ कर सकें। इसके लिए दुकानदारों को 15 दिन का समय भी दिया जाएगा। दुकानदार 25 प्रतिशत या फिर पूरी राशि का भुगतान कर सकेंगे। जो दुकानदार पूरी राशि को जमा करवाएंगे, उनकी रजिस्ट्री भी दो-चार दिन में करा दी जाएगी।
गृहमंत्री ने स्वामित्व योजना में तेजी लाने के निर्देश नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी को दिए हैं। अधिकारी ने तुरंत प्रभाव से कुछ अतिरिक्त कर्मचारियों को इस कार्य में जोड़ दिया है ताकि कंप्यूटर पर दस्तावेजों को अपलोड किया जा सके। वहीं, ढिलाई बरतने वाले दो से तीन कर्मचारियों का तबादला किया गया है। कर्मचारियों पर निगरानी के लिए दो सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं जो रोजाना चल रहे कार्य की विस्तृत रिपोर्ट भी कार्यकारी अधिकारी के साथ साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन

31 दिसंबर तक पूरा करेंगे लक्ष्य
20 वर्ष पुरानी दुकानों के मालिकाना हक को लेकर नगर परिषद के अधीन लगभग 900 दुकानों के संचालकों ने नगर निकाय विभाग के पोर्टल पर आवेदन किया है। इसमें तहबाजारी की दुकानें भी शामिल हैं ताकि इनका हक भी दुकानदारों को मिल सके। वहीं नगर परिषद ने प्राथमिक चरण में ऐसी दुकानों को योजना के तहत शामिल किया है। जिसमें एक ही संचालक कार्य कर रहा है यानी की दुकान को किसी और को नहीं बेचा गया। दूसरे चरण में ऐसी दुकानों को शामिल किया गया है जो एक या दो बार बेची गई हैं। 31 दिसंबर तक इस कार्रवाई को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
फोटो-10
वर्जन
पहले 50 के करीब दुकानदारों की रजिस्ट्री करवा दी गई है। अब 33 नए दुकानदारों की रजिस्ट्री करवाने की तैयारी है। वहीं 200 के करीब दुकानदारों को जल्द ही डिमांड पत्र जारी कर दिए जाएंगे। गृहमंत्री के निर्देश पर कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है ताकि 31 दिसंबर तक नियम पूरा करने वाले दुकानदारों को मालिकाना हक मिल सके।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें